आपके साथ संवाद प्रेरणादायक है.......

Thursday, April 29, 2010


मेरे पहले पोस्ट के एक सप्ताह में सैकड़ों रेस्पोंस मिले हैं सच कहूँ तो इनमे से कई मेरे लिए बेहद उपयोगी और प्रेरक हैं चाहे अररिया जिला के मो राशिद रजा हों या हैदराबाद के विश्वजीत या फिर अमेरिका से सीमा ..... इन सबने उन प्रमुख बिन्दुओं का बखूबी जिक्र किया है जिनकी बदौलत बिहार में बदलाव का माहौल सुगठित होता जा रहा है।
यह मेरे लिए बहुत उत्साहजनक है कि आपलोगों ने मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना कि अपरिहार्यता को गंभीरता से लिया है। मैंने अपने पहले पोस्ट में इस योजना क़ी साथर्कता और प्रासंगिकता का जिक्र किया था। आपके संवाद से साफ़ है कि इस योजना में राज्य में सुदूर से शहरी इलाकों में रहने वाली बच्चियों और उनके परिवारों की महत्त्वकाँक्षा को सुदृढ़ किया है। इन बाबत आपके संवाद मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। आपकी तमाम व्यस्तताओं के बावजूद बहुमूल्य रेस्पोंस भेजने के लिए मैं आपका आभारी हूँ । हर एक का जबाब दे पाना शायद मुमकिन न हो । सप्ताह भर में सैकड़ों रेस्पोंस के जरिये व्यक्त किये गए आपके विचार न केवल सराहनीय हैं बल्कि मेरे लिए बेहद अहम् हैं । इन्हें पढने के बाद मैं तठस्थ और अडिग महसूस कर रहा हूँ । इनमें बिहार को नई ऊँचाई तक ले जाने वाली लाखो प्रेरणाएं साफ़ निहित दिख रही हैं जो भविष्य में यह सुनिश्चित करेगी की राज्य में अवसरों की उपलब्धता लोगों की क्षमताओं और उम्मीदों को परिपुर्णित करे।
सरकार के प्रयासों के जरिये बिहार में बदलाव दिख रहा है .... व् इस परिवर्तन के प्रति सकारात्मकता व्याप्त है। बिहार और बिहारियों के प्रति इन सकारात्मक्ताओ की कहानीयाँ आपने गाँव , शहर एवम यहाँ तक की अमेरिका के प्रान्तों से भी सुनाई हैं । सरकार और प्रशासन के प्रयास अकादमिक , मिडिया एवम प्रबुद्ध लोगों के योगदान के अलावा जिस एक ख़ास चीज़ का महत्त्व इस माहौल को व्याप्त बनाने के प्रति रहा है , वो मेरी समझ से हम आम नागरिकों के बीच दिन-प्रतिदिन होने वाले बहुतेरे संवाद हैं । मैं इनकी महता को शायद कुछ-कुछ समझता हूँ...... यही वजह हो कि आज ब्लॉग के जरिये मैं आपसे मुखातिब हूँ ।
लोग बिहार में आये दिन बन रही नई सड़कों , अस्पतालों , इत्यादी के साथ साथ प्रशासनिक व्यवस्था में झलक रही नई सोच व् कर्मठता , एवम आवाम में झलकते विश्वास व् सौहार्द्य को बदलते बिहार का प्रारूप मानते हैं। हालाकि, साथ ही बिजली कि कमी और निजी क्षेत्र कि हिस्सेदारी को बढ़ावा देने जैसी कई चुनौतियों का जिक्र करना भी लाज़मी है। आपको ज्ञात होगा कि हमने कई विधुत परियोजनाओं के लिए पहल की है, व् इनकी स्थापना की प्रक्रिया विभिन्न चरणों पर है। विधुत उत्पादन इकाईयों से सम्बंधित प्रस्ताव तैयार करना और फिर इसके आधार पर परियोजना की स्थापना करने में काफी वक्त लगता है। जाहिर है की यह एक जटिल काम है। खासकर केंद्र से पहल कर coal linkage जैसी चीजों को सुनिश्चित कराना कई बार चुनौतीपूर्ण होता है। आपको ज्ञात होगा की वर्ष 2004-2005 में हमें विरासत में विधुत की शून्य उत्पादकता मिली थी... लेकिन हमने इसे चुनौती के बतौर स्वीकार किया और इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं । हम सामाजिक एवम व्यवसायिक विकास में निजी और सार्वजनिक साझेदारी की संभावनाओं पर भी लगातार काम कर रहे हैं । हमने बिहार पुल निर्माण निगम जैसे सार्वजनिक उपक्रम को पुनर्जीवित कर आज एक अग्रणी की सूचि में ला खड़ा किया है। अन्तराष्ट्रीय लेवल की कई agencies के साथ हमारी साझेदारी फलीभूत होती दिखने लगी हैं।
मैं हर्षित हूँ की उच्च शिक्षा को आपने भी एक बेहद महत्वपूर्ण विषय के रूप में देखा है। इस बावत , खासकर बिहार के होनहार विद्यार्थियों के सुझाव एवम विचार इंगित करते हैं कि वर्तमान परिपेक्ष में बिहार के लिए इस विषय पर काम करना बेहद प्रासंगिक है । बिहार सरकार ने इन चंद वर्षों में उच्च शिक्षा के विकल्पों को बढ़ाने के लिए BIT Meshra की बिहार शाखा , चाणक्य law university , चन्द्रगुप्त मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट और आर्यभट knowledge university जैसी इकाईयों की स्थापना कराई है । राज्य सरकार IIT patna और नालंदा अन्तराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर सारे जरुरी प्रावधानों को सुनिश्चित कर चुकी है। आने वाले समय में आप ऐसी कई योजनाओं को फलीभूत होते देखेंगे ।
अंत में , ब्लॉग पर लिखने के मेरे इस नए प्रयास का आपने जिस गर्मजोशी से स्वागत किया है उससे मैं पूर्णतया आश्वस्त हूँ कि मेरी भविष्य कि सोच, नीतियों और कार्यप्रारुपों को निश्चित दिशा देने में सक्षमता आएगी। एक ब्लॉगर के रूप में मेरा स्वागत करने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद । मैं इन्टरनेट की पीढ़ी के वन्धुत्व को सादर स्वीकार करता हूँ।
आने वाले समय में मैं अपने अनेक विचार आपसे साझा करता रहूंगा । आपके रेस्पोंस जानने के बाद मैं समझता हूँ कि आप भी बिहार में क़ानून व्यवस्था और जिम्मेदार प्रशासन को हमारी सरकार की ख़ास उपलब्धियों की सूचीं में देखते हैं। मेरे पहले ही पोस्ट पर आपके इतने सारे विचार मुझे इन्हें प्राथमिकता में रखने को प्रेरित कर रहे हैं । मेरी कोशिश है की अगले पोस्ट में मैं इन पर चर्चा करूँ ।
आपके विचारों का इंतज़ार रहेगा ।
हार्दिक साधुवाद सहित ,
नीतीश

6 comments:

Dr. S. P. Thakur said...

Nitish ji,Please reciprocate my heartiest congratulatios for all round reformations in Bihar under your leadership.Presently i CONGRATULATE YOU FOR CONSTRUCTING THE BUDDHA SMRIT PARK AND MEDITATION KENDRA THEREIN,WHICH WILL PROVE BOON FOR BIHAR AND ITS PEOPLE.oN THIS ACCOUNT I AGAIN cONGRATULATE YOU DEEPLY,AND WISH GRAND SUCCESS OF ITS INAUGRATION ON THE EVE OF BUDDH PURNIMA BY REVERED DALAILAMA AT YOUR REQUEST. WITH BEST OF REGARDS,YOURS SINCERELY DR.SHITAL PRASAD THAKUR,RTD,JUDGE,ADVOCATE,HIGH COURT,PATNA

May 26, 2010 at 7:11 AM
Dr. S. P. Thakur said...

Respected NITISH JI,yours trial to restore the OLD RENOWNED HISTORICAL NALANDA UNIVERSITY,UNDER THE GRACE OF KALAM SAHEB,AND GETTING CONSTRUCTED THE BUDHHA SMRITI PARK IN SUCH A HUGE SCALE IN SUCH A SHORT SPAN OF TIME ALONG WITH A BIG MEDITATION CENTER PLUS YOURS Nyaya and Bishwas yatras in the villages,direct discourses with the peoplesETC. GO TO SHOW THAT YOU HAVE BECOME OUT AND OUT A TRUE GANDHIAN WHO PURSUE THE CAUSE OF THE PEOPLES MIXING WITH THEM SHARING THEIR PAINS AND PLEASURES LIKE Bapu ,doing labour like him and visualising great things like him.i BELIEVE WITH ALL MY MIGHT THAT THE MEDITATION KENDRA, which you visioned and established will go a long way in the long run to establish calm and inner peaceleading men to humanity to even divinity.you know better that meditation is the airplane way to concentration,peace,happiness and even to Self realization,which only you visioned and establshed 'Meditation centre therefor.WHAT A SPLENDID,EXCELLENT AND PARAMOUNT WORKS YOU HAVE DONE IN BIHAR ONLY IN FOUR AND HALF YEARS,TAKING CHARGE OF BIHAR DURING ANARCHY AND DARK AGE,IS UNPRECEDENTED IN THE POLITICAL HISTORY OF INDIA.PEOPLE AE WITH YOU AND WITH YOUR DEEDS.PLEASE RECIPROCATE MY GOOD WISHES AND CONGRATULATIONS,AND BE PLEASED TO REPLY.WITH THE BEST OF REGARDS--YOURS Shital Prasad Thakur,Rtd,Judge,Advocate,High Court,Patna,drspthakur.blogspot.com, on Gandhian thoughts and Cnstitution,AND GITA AND GANDHI

May 26, 2010 at 7:52 AM
Biopic Theatre said...

NITISHJI AB TO CHUNAVI SAMAR SHURU HO CHUKA HAI AUR SHAYD AAPKO AB BLOG PADHNE KI PHURSAT HI NA MILE FIR BHI MAI AAPKO FIR SE MUKHYAMANTRI KE ROOP ME DEKHNA CHAHTA HOON AUR IS UMMID ME KI AANE KE BAAD AAP BHUMI SUDHAR ZAROOR LAGOO KARENGE

October 9, 2010 at 1:50 AM
Biopic Theatre said...

NITISHJEE MAIEK ADNA SA MARXIST ACTIVISTT HOON PER BIHAR ME AAPKE DWARA KIYE GAYE KARYO SE SBEHAD SANTUSTA HOON AUR KHASKAR BHUMI SUDHAR KE BARE ME AAPKI SOCH SE ITEFAAK RAKHTA HOON MAI BHUMIHAR ZAMINDAR PARIWAR SE TALLUKAT RAKHTA HOON PHIR BHI MERI YE SOCH HAI KI bIHAR KI TARRAKKI KE LIYE BHUMI SUDHAR BEHAD ZAROORI HAI MAI AAPKE VICHARON SE PRABHAWIT HOKAR JD(U) JOIN KARNA CHAHTA HOON PER EK SHARTA HAI KI AAPKI MAUZUDGI ME AUR JANTA ME YE SANDESH BHEJA JAAY KI AAP SIRF BADE BADE NETAON KO HI NAHI BALKI SAHARAN KARYAKARTA KO BHI UTNA HI MAHTWA DETE HAI AGAR AAPKO MERI ZAROORAT HO TO MUJHE MAIL KAREN YA IS NO PER CALL KAREN 98352662233

October 9, 2010 at 1:58 AM
Unknown said...

Hello Sir
yesterday i wrote about mosquito condition and the power and hygiene condition of flyovers of patna. Yesterday 6th phase of bihar assembly election successfully finished with a rare case of maoist activity.
So i pray to God you come back again in power of Chief minister. Now peoples of bihar is eyeing on you with great hope of developed bihar.If you dont comein power then it will be badluck for bihar.
With ALL THE VERY BEST
Manish K Patel

November 21, 2010 at 1:12 AM
Unknown said...

Hello Sir
Today will be a very hectic day for you.

All the best.
Wishing you good luck for your victory.
Manish K Patel

November 23, 2010 at 4:12 AM

Post a Comment